ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत दो नाबालिक बालक को रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क गया को सुपुर्द।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP- आज दिनांक 19/05/2025 समय करीब 17/30 बजे उनि पूनम कुमारी , सउनि पवन कुमार रेसुब पोस्ट गया एवं  आरक्षी धर्मेद्र कुमार आर पी एफ गया, स्टेशन एरिया में गस्त के दौरान पलेटफार्म नंबर 04/05 पर दो नाबालिक बालक को सहमे एवं डरा हुआ देखा गया , पास जाकर पूछने पर दोनों नाबालिक बालक ने अपना नाम क्रमशः (1) उम्र 14 वर्ष, पिता-पता- थाना-जिला-गया (बिहार) एवं (2)-उम्र 13 वर्ष, पता-थाना- जिला-गया (बिहार) बताया । गया स्टेशन आने के बारे में पूछने पर बताया कि आपने गांव में किसी दूसरे व्यक्ति का बगीचा से आम तोड़ते हुए बगीचा का मालिक हम दोनों को देख लिया तो उस व्यक्ति के द्वारा बोला गया कि तुमलोग के  घर जा कर पापा को बताते है, तो डर से बिना किसी को बताए हुए भाग कर दिल्ली जाने के लिए गया स्टेशन आ गया हूं । दोनों बालक से परिजन का मोबाइल नंबर पूछने पर याद नहीं होना बताया ।  उपरोक्त की सूचना रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क गया को देते हुए उक्त दोनों नाबालिक बालक के साथ किसी तरह की अनहोनी घटना न घटित हो रेस्क्यू करते हुए RPF पोस्ट गया पर ला कर काउंसलिंग किया गया । काउंसलिंग के दौरान ही रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क सुपरवाइजर सावन कुमार दुबे रेसुब पोस्ट गया पर उपस्थित हुए। तथा  रेस्क्यू किए गए दोनों नाबालिक बालक को सकुशल व सही सलामत अग्रिम कार्रवाई  हेतु उपनिरीक्षक पूनम कुमारी के द्वारा रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क सुपरवाइजर सावन कुमार दुबे को सुपुर्द।

Post a Comment

Previous Post Next Post