ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कांडी थाना परिसर में योगाभ्यास कराया गया।

 



गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुरे प्रखंड में सरकारी,गैर सरकारी संस्थाओ में योगाभ्यास कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। वहीं कांडी थाना परिसर में थाना प्रभारी अविनाश राज के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। वहीं थाना प्रभारी ने  संबोधित करते हुए कहा की यह एक ऐसी विद्या है जो तन, मन और आत्मा को संतुलन में रखती है।


योग केवल आसनों का अभ्यास नहीं है, बल्कि यह एक जीवनशैली है, जो अनुशासन, एकाग्रता और आत्मचिंतन सिखाती है। योग आपके तन को ही नहीं, बल्कि आपके स्वस्थ दिमाग और शांत मन को भी दिशा देता है। यह अंदरूनी ऊर्जा को जाग्रत करता है और आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है। योगा अभ्यास एस आई,अरविंद सिंह एस आई रौशन कुमार राम,एएस आई रघुवंश महंतों, एएसआई, मनोज कुमार, एएसआई, एएसआई अरुण कुमार पासवान, एएसआई आशिर्वाद महंतों निरंजन पासवान, दिनेश पासवान,  सहित सभी थाना बल चौकीदार लोग सामिल थें।

Post a Comment

Previous Post Next Post