ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

मग विद्वत परिषद देवधाम जिला स्तरीय बैठक औरंगाबाद सम्पन्न हुआ।




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद।आज दिनांक १५.०६.२०२५ दिन रविवार को पूर्व निर्धारित समयानुसार शाहपुर,शहीद नगर, औरंगाबाद स्थित अध्यक्ष योगेश कुमार मिश्र के आवास पर मग विद्वत परिषद, देवधाम,औरंगाबाद की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष योगेश कुमार मिश्र ने किया जबकि संचालन साहित्यकार धन्नजय जयपुरी ने किया।कार्यक्रम का श्रीगणेश श्री सूर्य नारायण पूजन के साथ हुआ। उपस्थित मग परिजनों ने संगठन संचालन के लिए अपने - अपने सुझाव एवं मार्गदर्शन व दशा- दिशा पर विस्तार से चर्चा किया।सर्वप्रथम प्रखंड स्तरीय चुनाव कराए जाने का निर्णय एवं उसका तिथि भी निर्धारित किया गया। प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से निवेदन है कि वे बैठक स्थल का चयन स्वयं कर जिला नेतृत्व को सूचित करें।

१.बारुण  प्रखंड - २८.०६.२०२५

२.देव         "-०७.०७.२०२५

३.रफीगंज- दक्षिणी -दुगुल -१२.०७.२०२५

रफीगंज -उत्तरी- बांस बिगहा - १३.०७.२०२५

४.हसपुरा- - २०.०७.२०२५

५.ओबरा- ०३.०८.२०२५

६.नवीनगर- उत्तरी - १७.०८.२०२५

नवीनगर - दक्षिणी - ३१.०८.२०२५

७.गोह - ०५.०९.२०२५

८.कुटुम्बा- १४.०९.२०२५

९.दाऊदनगर- १२.१०.२०२५

१०.मदनपुर -१९.१०.२०२५

११.औरंगाबाद - २८.१० २०१५

जिले भर के सभी प्रखंडों का चुनाव सम्पन्न होने के बाद जिला स्तरीय चुनाव सम्पन्न किए जाएंगे। उक्त बैठक में देव से राजेश कुमार पाठक, जयप्रकाश पाठक, मदनपुर- सच्चिदानन्द पाठक, रफीगंज - प्रवेश कुमार मिश्र,बालकिशोर मिश्र, रवीन्द्र कुमार मिश्र,गोह - अरविन्द पाठक, मनीष कुमार मिश्र, कुटुंबा - प्रदीप कुमार पाण्डेय, मिथिलेश कुमार पाण्डेय ,विनय कुमार मिश्र, द्वारिका मिश्र, औरंगाबाद - गुप्तेश्वर पाठक, योगेश कुमार मिश्र, धन्नजय जयपुरी, डॉ ० ओमप्रकाश पाण्डेय,अनुज बेचैन, जनार्दन मिश्र जलज, अश्विनी कुमार पाठक, अंकित कुमार मिश्र, ललित कुमार मिश्र,आयुष कुमार मिश्र, आदित्य राज, रौशन कुमार मिश्र मात्र उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post