ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक.




 ATH NEWS 11:-बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर  का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। उन्हें हार्ट अटैक इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में आया, जहां वे पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान संजय अचानक मैदान पर गिर गए। उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन ----

संजय कपूर की गिनती जाने-माने उद्योगपतियों में होती थी और उन्हें पोलो खेलने का काफी शौक था। उनका यूं अचानक चला जाना उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के लिए बड़ा सदमा है। बता दें, संजय कपूर करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी। दोनों की शादी परिवार की मर्जी से हुई थी। इस शादी से कपल को दो बच्चे है। बेटी समायरा और बेटा कियान।

करिश्मा कपूर और संजय का हुआ था 2016 में तलाक -

हालांकि, करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी में कुछ सालों बाद ही दरार आ गई थी और दोनो ने आपसी सहमति से 2014 में तलाक की अर्जी दी और साल 2016 में तलाक हो गया। तलाक के दौरान करिश्मा ने पति संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना शामिल थी। यह मामला काफी समय तक मीडिया में भी छाया रहा था।

संजय कपूर ने की थी प्रिया सचदेव से दूसरी शादी -

करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी। संजय की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो रहे हैं। करिश्मा कपूर की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें करिश्मा और संजय अलग तो हो गए थे, लेकिन संजय अक्सर अपने बच्चों से मिलते रहते थे और उनके साथ समय बिताते रहते थे। 

संजय कपूर ने किया था अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर पोस्ट -

वहीं, संजय कपूर ने अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन क्रैश पर पोस्ट भी किया था। उन्होंने लिखा था, “अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे। #विमान दुर्घटना।” संजय कपूर का ये पोस्ट शाम 5 बजे के करीब आया था। इसके कुछ घंटो बाद ही उनकी मौत हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post