ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गयाजी जनपद पदाधिकारी ने भूकंप सुरक्षा एलईडी वैन को हरी झंडी दिखा की रवाना।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP:-गयाजी जिले में आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ आज समाहरणालय परिसर, गयाजी में किया गया। इस अवसर पर जनपद पदाधिकारी, गयाजी शशांक शुभंकर द्वारा भूकंप सुरक्षा जागरूकता हेतु एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नुक्कड़ नाटक, मॉक ड्रिल, एवं प्रचार रथ के माध्यम से भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। इस पखवाड़े के अंतर्गत जिले भर में विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम में सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, आईसीडीएस डीपीओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ), एडीएसएस, डीपीओ एजुकेशन सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान आयोजित की जाने वाली प्रमुख गतिविधियाँ इस प्रकार हैं।

नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक टीम एलईडी वैन के साथ जिले के सभी 24 प्रखंडों में विभिन्न स्थलों पर प्रदर्शन करेगी, जिससे ग्राम एवं समुदाय स्तर तक जन-जागरूकता सुनिश्चित की जा सके। मॉक ड्रिल राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOS) में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त बिहार अग्निशमन सेवा की टीम द्वारा भी अभ्यास एवं प्रदर्शन किया जाएगा।विद्यालय स्तरीय गतिविधियाँ स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता, मॉक ड्रिल, रैलियाँ एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा आयोजित यह भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा जिले में सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जनहानि एवं संपत्ति की क्षति को न्यूनतम किया जा सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post