ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

विष्णुपद थाना अंतर्गत गयाजी जी एस रिसोर्ट भवन के समीप रास्ते के विवाद को लेकर चली गोली।

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATHNEWS 11GROUP:- गयाजी जनपद विष्णुपद थाना अंतर्गत वरीय पुलिस अधीक्षक, गयाजी जनपद के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक, गयाजी द्वारा विष्णुपद थाना क्षेत्र अंतर्गत जी एस रिसोर्ट भवन के समीप रास्ते को लेकर उत्पन्न पुराने विवाद का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उक्त विवाद के कारण पूर्व में रिसॉर्ट परिसर पर हमला, फायरिंग एवं पथराव जैसी गंभीर घटनाएँ घटित हो चुकी हैं।

निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का गहन अवलोकन किया गया तथा स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए। साथ ही, कांड में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्रवाई हेतु विष्णुपद थानाध्यक्ष, को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post