ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गयाजी जनपद पदाधिकारी के अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में गणतंत्र दिवस को लेकर एक आहूत की बैठक।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP:- गयाजी जनपद में 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस पर 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारी हेतु समाहरणालय सभाकक्ष में जनपद पदाधिकारी, शंशाक शुभंकर की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।

बैठक में सर्वप्रथम प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा, गया द्वारा ज़िला पदाधिकारी को 26 जनवरी के अवसर क्या क्या तैयारियां की जाती है, के संबंध में बिंदुवार चर्चा किया गया। 

बताया गया कि स्थानीय गांधी मैदान में मुख्य अतिथि द्वारा झंडोत्तोलन के उपरांत गांधी मंडप, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, समाहरणालय एवं अन्य स्थलों पर विधिवत रूप से किया जाएगा।


ज़िलाधिकारी ने इस बार सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निदेशित किया कि इस बार भी सभी पदाधिकारी महादलित टोलो में झंडोतोलन के लिए जायेंगे। ज़िला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि महादलित बहुल टोलो कि सूची उपलब्ध करवाए ताकि सभी पदाधिकारी चिन्हित महादलित टोलों में जाकर झंडोत्तोलन कर सके। 


मुख्य राष्ट्रीय समारोह के समय हरिहर सुब्रहमणियम स्टेडियम, गया में विभिन्न सरकारी कार्यालयों तथा संस्थाओं एवं स्कूलों द्वारा आकर्षक एवं शिक्षाप्रद झाकियां निकाली जाती है, ज़िलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष मुख्य रूप से सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की झांकिया का प्रारूप शामिल करें। झाकियां निकालने का निर्णय हेतु एक समिति का गठन किया गया है जो झाकियां का चयन करेगी, जिनमे उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, निदेशक, ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण एवं अन्य पदाधिकारी नामित किये गए हैं। झांकी समिति यह भी निर्णय लेंगे की कौन कौन सी संस्थाओं एवं स्कूलों के द्वारा किस तरह की झाकियां निकाली जाएगी तथा झांकियों की क्रमबद्धता एवं समय सीमा क्या होगी। 


गांधी मैदान में साफ सफाई, टैंकर से पानी आपूर्ति नगर आयुक्त सुनिश्चित करेंगे, सिविल सर्जन एक एम्बुलेंस की व्यवस्था रखेंगे। जिलाधिकारी ने यातायात डीएसपी को यातायात रुट प्लान तैयार करने को कहा।बैठक में नगर आयुक्त, गया नगर निगम, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था), अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अपर समाहर्ता (आपदा), सिविल सर्जन, विशेष कार्य पदाधिकारी, एसडीओ सदर, डीटीओ, डीपीआरओ जन सम्पर्क सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post