थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP -:बस्ती जिले के थाना लालगंज थाना क्षेत्र के हटवा गांव से एक कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान महादेव चौराहे पर भारी भीड़ उमड़ी, जो आकर्षण का केंद्र बन गई।
ग्राम पंचायत हटवा के निवासियों ने इस कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महादेवा चौराहे के लोगों ने भी आस्था और उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। डीजे और गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते और नारे लगाते हुए श्रद्धालु लालगंज घाट तक गए।
श्रद्धालु अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों से यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान छोटे बच्चे भी अपने सिर पर मटका लेकर चल रहे थे, जिसे देखने के लिए राहगीर भी रुक गए। महादेव चौराहे पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।
यह कलश यात्रा भीम यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा आयोजित की गई थी।
