ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

सतबहिनी झरना तीर्थ में 26वें मानस महायज्ञ के लिए किया गया कार्य विभाजन।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।






एटीएच न्यूज़ 11:-: गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति की कार्यालय परिसर में बैठक की गई। समिति के अध्यक्ष सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान 26 वें मानस महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर कई निर्णय लिए गए। जिनका अनुपालन करते हुए प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन को सफल बनाने पर बल दिया गया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में 26 वें मानस महायज्ञ के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन को लेकर सभी कोटि के सदस्यों एवं आम जनों के साथ एक आवश्यक बैठक की गई। इस दौरान सदस्यों के बीच कार्यों का विभाजन किया गया। इसके अनुसार महायज्ञ के भंडारा में अखिलेश प्रसाद गुप्ता, बलराम साह, राजू सिंह,  बसंत राम घटहुआं कला, राजेंद्र ठाकुर, पारसनाथ सिंह एवं सुरेंद्र सिंह कुशहा, तथा शंभू साह लमारी कला ड्यूटी करेंगे। जबकि प्रसाद वितरण में शिव शंकर ठाकुर, नथुनी राम दोनों कुशहा एवं अमरेश चंद्र हरिगावां की ड्यूटी लगाई गई है। मुखिया पांडेय को रसोई गैस, दूध एवं अन्य व्यवस्था की जिम्मेवारी दी गई। जबकि यज्ञशाला में राम ध्यान साह एवं अमरेश चंद्र ड्यूटी करेंगे। आज की बैठक में मेन गेट, यज्ञशाला देवी मंदिर का बरामदा एवं भैरवनाथ तथा नंदी मंदिर के रंग रोगन का निर्णय लिया गया। जबकि जनरेटर को दुरुस्त करने एवं रसोई घर के क्षतिग्रस्त छत को ठीक कराने की बात कही गई। इसके साथ ही नए एवं शक्तिशाली - 100 तथा 200 केवीए का नया जनरेटर एवं तार पोल लगाकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की विधायक जी से उपस्थित लोगों ने आग्रह किया। इस मौके पर डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह, सुदर्शन तिवारी, रघुनंदन राम, विभूति नारायण दुबे, विनोद कुमार पांडेय, ध्रुव कुमार पांडेय, जय किशुन राम, बटेश्वर सिंह, रमेश तिवारी, सुखदेव प्रसाद, अवधेश प्रसाद गुप्ता, नवल किशोर तिवारी, निरंजन सिंह, दिलीप कुमार पांडेय व अशर्फी सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post