महराजगंज:- बृजमनगंज में एक युवक ने पत्नी के मायके से वापस न आने पर खुद का गला काट लिया। घटना स्वामी विवेकानंद नगर के शेखपुर की है।
संजय की शादी 7 साल पहले लक्ष्मीपुर क्षेत्र के हथीयागढ़ में हुई थी। वह दिल्ली में काम करता था। शनिवार को वह अपने घर शेखपुर आया था। उसकी पत्नी 5 साल के बेटे के साथ मायके गई हुई थी।
देर रात संजय ने पत्नी से फोन पर बात की और घर आने को कहा। पत्नी के मना करने पर दोनों में बहस हो गई। गुस्से में आकर संजय ने चाकू से अपना गला रेत लिया। खून बहने से वह बेहोश हो गया।
परिजन तुरंत उसे एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। फिलहाल संजय का इलाज सिद्धार्थनगर अस्पताल में चल रहा है।
थाना प्रभारी तारकेश्वर वर्मा ने बताया कि शिकायत पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह.

