औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव अटा बरूआ की रहने वाली प्रियंका 27 वर्ष की शादी इटावा के बसरेहर निवासी अवनीश से हुई थी। जिससे चार बच्चे है। दो साल पहले पति अवनीश की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद प्रियंका अपने चचेरे देवर आशीष के साथ पत्नी के रूप में साथ रहने लगी। 27 जुलाई 2024 की सुबह करीब 5 बजे प्रियंका अपने चारों बच्चों सोनू (9), माधव (6), आदित्य (4) व मंगल (2) को साथ लेकर घर से निकल पड़ी और ऑटो करके केश्मपुर में सेंगर नदी के घाट पर पहुंच गई। जहां से प्रियंका ने अपनी ताई गीता को फोन करके कहा कि वह मरने जा रही है। और फोन काट दिया। ताई गीता को तलाशने औरैया गई। लेकिन प्रियंका घर पर नहीं मिली। इधर प्रियंका ने चारों बच्चो को कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर नदी में डूबो दिया। मगर ग्रामीणों को आते देख वह वहां से भाग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों ने नौ साल के सोनू को बाहर निकाला। जो जीवित था। जिसने पुलिस को नाम पता और घटनाक्रम बताया। इस पर परिजनों को सूचना दी गई।