ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

एक युवक ने पीठ पर चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, कांडी थाना प्रभारी ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।



  

एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत  गड़ाखुर्द पंचायत व गाँव निवासी 45 वर्षीय देवेन्द्र ठाकुर को गाँव के हीं एक युवक ने  पीठ पर चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिसका इलाज राँची स्थित एक निजी अस्पताल मेडिका में चल रहा है। पुलिस ने  प्राथमिकी अभियुक्त  को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दी।थाना प्रभारी अविनाश राज ने बताया कि देवेन्द्र ठाकुर अपने घर पर एक जेनरल स्टोर चलाता है। 26 जुलाई शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गाँव के हीं अशर्फी दुबे का बड़ा पुत्र अभिषेक दुबे उर्फ बाबू दुबे उम्र 35 वर्ष से देवेन्द्र ठाकुर का किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद अभिषेक दुबे क्रोध में आकर  देवेन्द्र ठाकुर के पीठ में चाकू मार दिया।चाकू लगने के बाद देवेन्द्र जख्मी होकर वहीँ गिर पड़ा और अभिषेक दुबे वहां से भाग निकला । परिजन व आसपास के लोगों के द्वारा इलाज हेतु देवेन्द्र ठाकुर को गढ़वा अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल देवेन्द्र के पीठ में घुसा हुआ चाकू मेदिनीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज में भी नही निकल सका था।गंभीर स्थिति को देखते हुए चाकू लगे हुए स्थिति में  परिजन लेकर रांची चले गए जहां पर एक निजी अस्पताल  मेडिका में इलाज चल रहा है।घायल देवेन्द्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस संदर्भ में कांडी थाना कांड संख्या 71/25  के तहत विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि चाकू मारकर फरार अभिषेक दुबे उर्फ बाबू दुबे को औरंगाबाद बिहार से गिरफ्तार कर कांडी लाया गया है जहाँ से उसे न्यायायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post