मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 28/07/2025 बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा ने सोमवार को घेउरा पंचायत के सड़ीहा गांव में बूथ संख्या 144 पर कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बूथ कमेटी से संगठन की मजबूती पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि घर - घर जाकर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें ,और योजनाओं से वंचित योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने में मदद करें। इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष सह मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, मंडल महामंत्री अभय पासवान, मंडल मंत्री मंजू देवी, पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर पासवान, बूथ अध्यक्ष शशि रंजन सिंह, कंचन कुमार सिंह, विश्वरंजन सिंह, तपन गुप्ता, अरविंद सिंह आदि लोग शामिल रहे।
Tags
#POLTICION