ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

डकैती के कांड में संलिप्त अभियुक्तों को मोटरसाईकिल एवं मोबाईल फोन के साथ किया गया गिरफ्तार।

 

संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP:-दिनांक-08/07/2025 को वादी के द्वारा फर्दबयान दिया गया कि ये अपने परिवार के साथ रात्री में खाना खाकर सो रहे थे, तभी रात्री में कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा इनके कमरे का ताला तोड़कर घर में अन्दर प्रवेश हो गए तथा पिस्टल का भय दिखाकर घर में रखे ज्वेलरी एवं कुछ नगद रूपया लेकर भाग गए। इस संबंध में बेलागंज थाना कांड संख्या-419/25, दिनांक 08/07/2025, दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

 वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड को काफी गंभीरता से लेते हुए, इस कांड के त्वरित उद्भेदन एवं इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपाधिक्षक विधि-व्यवस्था, गया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें बेलागंज थानाध्यक्ष, बेलागंज थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी  कर्मी तथा तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया।गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त एक अप्राथमिकी अभियुक्त 01. शक्ति पासवान को खिजरसराय थानान्तर्गत ग्राम महम्मदपुर से गिरफ्तार किया गया। पकड़ाए अभियुक्त शक्ति पासवान के पास चोरी की पैसा से खरीदी गई 01 मोटरसाईकिल बरामद किया गया। पकड़ाए अभियुक्त के निशानदेही पर 02. रिशु कुमार एवं 03 अनंत कुमार को बेलागंज थानान्तर्गत ग्राम बेलाडीह में छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। पकड़ाए दोनों अभियुक्तों के निशानदेही पर 04. धीरेन्द्र कुमार एवं 05. सोहित कुमार के घर से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। पकड़ाए सभी अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।


गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम  पता।

धीरेन्द्र प्रसाद, पि० विदेशी प्रसाद, सा० टेहटा, थाना टेहटा,

शक्ति पासवान,पि० लाल पासवान, सा० हरखुरी

सेहित कुमार, पि० अनूज पासवान,

रिशु कुमार,पि० मनोज ठाकुर, दोनों सा० बेलावीरा, तीनों थाना विष्णुगंज, सभी जिला जहानाबाद ।

अनंत कुमार,पि० विनेश ठाकुर, सा० बेलाडीह, थाना बेलागंज, जिला गया।

बरामदगी :-

मोटरसाईकिल-01

मोबाईल फोन-02

Post a Comment

Previous Post Next Post