ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

आपसी विवाद के कारण प्रभा देवी ने गुस्से में आकर भीम बराज पुल से लगा दी छलांग उसके बाद क्या हुआ?पढ़े खबर विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर निवासी राजू पासवान की लगभग 50 वर्षीय पत्नी प्रभा देवी ने बुधवार की दोपहर मोहम्मद गंज -भंडरिया भीम बराज के पुल संख्या 28 नंबर गेट से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार प्रभा देवी घर में आपसी विवाद के बाद गुस्से में आकर भीम बराज पुल से छलांग लगा दी।


वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौजूद मछुआरों एवं ग्रामीणों ने नदी में कूदकर महिला को नदी से बाहर निकाला। वहीं घटना की सूचना पाकर मोहम्मद गंजे थाना प्रभारी नारायण सोरेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मछुआरों कहकर महिला को निकलवाए और बेहतर इलाज हेतु अपने पुलिस वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा। वही समाचार लिखे जाने तक महिला की स्थिति सामान्य बताया जा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post