ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

जहरीली पास्ता खाने से पिता और पुत्र की हुई मौत 5 लोग हॉस्पिटल में भर्ती.

 



रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट।।


दाहिवर/बक्सर :-आज दिनांक 2 सितंबर 2025 दिन मंगलवार 1 सितंबर के रात्रि में करीब 9:00 बजे विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए। उनमें से दो की मौत हो चुकी है। जो आपस में पिता-पुत्र थे। घटना औद्योगिक थाना के दहिवर गांव की है। मृतकों में कृष्णा सिंह (40 वर्ष) व उनका पुत्र अमित कुमार (तीन-चार वर्ष का बालक) शामिल हैं। तीन बच्चे और एक महिला प्रेमा देवी( उम्र लगभग 50 वर्ष) सदर अस्पताल में भर्ती  हैं। एक महिला जिसका नाम पूजा देवी बताया जा रहा है। उन्हें किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर मिले इस घर के एक युवक ने बताया। घटना रात 9 बजे के लगभग की है। परिवार के सभी सदस्यों ने दूध रोटी और पास्ता का भोजन किया था। रात सवा नौ बजे एक महिला की हालत खराब हुई। धीरे-धीरे कुछ बच्चे भी उल्टी करने लगे। परिजन सभी को लेकर सदर अस्पताल भागे। इस दौरान कृष्णा सिंह व उनके पुत्र अमित की हालत गंभीर हो गई। उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी भेजा गया। लेकिन, उन लोगों ने दम तोड़ दिया है। यह बात परिवार के सदस्यों ने बताई है।


यह सब कुछ विषाक्त भोजन की वजह से हुआ है या किसी ने खाने में जहर मिला दिया था। यह सवाल पुलिस के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। आज मंगलवार की सुबह जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली। औद्योगिक थाने की पुलिस पीड़ित परिवार के घर पहुंची। वहां आस-पास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन, उसे कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। फिलहाल पुलिस प्रभावित परिवार के सदस्यों ने पूछताछ कर रही है। जिससे यह स्पष्ट हो सके, भोजन खराब था या उसमें जहर मिलाया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post