मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 01/09/2025 आगामी सात सितंबर को कुटुंबा विधानसभा में प्रस्तावित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर ने सोमवार को अंबा के एक निजी होटल में बैठक की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे, जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह उपस्थित हुए। इस दौरान सुनील कुमार चौबे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कुटुंबा विधानसभा हम (से.) पार्टी की पारंपरिक सीट है। हमें इस सम्मेलन में बढ़ चढ़कर भाग लेना है और संगठन की मजबूती दिखानी है। उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष एवं सभी पंचायत अध्यक्ष को सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को लेकर आने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि हमलोगों को पूरे दमखम के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी करनी है। किसी भी तरह की समस्या हो तो जिला कमेटी को बतायें। जिला कमेटी द्वारा हर संभव मदद किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे, जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, प्रदेश सचिव संतोष गौतम, अंकित कुमार, दीपक कुमार सिंह, मुखिया अनिल पासवान, लाल मोहन चौधरी, अजय भुईयां, मिथलेश कुमार, अंबा पंचायत अध्यक्ष छोटू कुमार आदि लोग उपस्थित थे।