थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.
ATH NEWS 11 GROUP LALGANJ :-कुदरहा में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत शनिवार को एक अनूठा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना लालगंज की पुलिस चौकी कुदरहा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा आंचल राव को चार घंटे के लिए प्रतीकात्मक चौकी इंचार्ज बनाया गया।
चौकी इंचार्ज महेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आंचल राव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का प्रयास किया। इस पहल का उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय से आई अन्य छात्राओं को पुलिस चौकी परिसर का भ्रमण कराया गया। चौकी इंचार्ज महेश कुमार शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए छात्राओं को कानून और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन संख्याओं की जानकारी दी।
इनमें 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एंबुलेंस सेवा) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) शामिल थीं। उन्होंने थाने का सीयूजी नंबर 9454403116 भी बताया।
चौकी इंचार्ज ने बालिकाओं और महिलाओं से संबंधित अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर हे. कां. पवनेश सिंह, कां. लालू यादव, संजीत यादव, अजीत गुप्ता, अध्यापिका सुषमा कुमारी, मंजू चौधरी, अनीता वर्मा सहित कई छात्राएं उपस्थित रहीं।
