गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के चटनियां पंचायत में सोमवार को प्रखंड प्रमुख नारायण यादव एवं चटनियां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव एवं समस्त ग्रामीणों के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकला गया। वहीं कलश यात्रा बड़की चटनियां से निकलकर विधिवत गाजे बाजे के साथ पंडी नदी चटनियां डैम पहुंचा। पुरोहित नंदू मिश्रा के द्वारा सभी कलश धारियों के कलश में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिमंत्रित जल भरवाया गया। जिसके बाद सभी कलश धारियों का जत्था अभिमंत्रित जल को लेकर पुनः बड़की चटनियां पूजा पंडाल पहुंच कर कलश स्थापना किया गया। पूजा के मुख्य यजमान मुकेश यादव पत्नी सुशीला देवी ने मुख्य कलश को लेकर मां जगत जननी जगदम्बे की जयघोष करते हुए आगे आगे चल रहे थे।
कलश यात्रा में श्री दुर्गा पूजा समिति बड़की चटनियां के ध्यक्ष चंद्रमा यादव, सचिव प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, उपाध्यक्ष अवधेश यादव, कोषाध्यक्ष जानकी रजवार, उप सचिव सतेंद्र रजवार उप कोषाध्यक्ष रघुबर यादव सदस्य सतेंद्र रजवार, उपेंद्र रजवार, संजय रजवार, विकाश यादव, अमरनाथ यादव, सुरेन्द्र नाथ यादव, सुनील यादव, विनय यादव, कलेंद्र यादव, के द्वारा सभी गतिविधियों पर विशेष निगरानी बरतते हुए कलस यात्रा को सम्पन्न करवाया मौके पर अमरनाथ यादव, लालन पाल, महेंद्र यादव, सुखदेव प्रजापति, उदय यादव, श्रवण यादव, धमेंद्र पाल, सुनेश्वर यादव, मिथलेश यादव, रामजी गुरुजी, कमलेश यादव, रमाशंकर यादव, अजय यादव, सुदर्शन यादव, राजू यादव, भुनेश्वर यदव , रामजी यादव समेत सैकड़ों के संख्या उपस्थित थे।
