गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी के सभागार में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। प्रबंधन समिति के पुर्नगठन हेतु पर्यवेक्षक के रूप बीआरपी जयप्रकाश लाल तथा सीआरपी,धर्मेन्द्र कुमार दुबे अरुण कुमार के द्वारा सभी नियमों का पालन करते हुए पारदर्शी रुप से प्रबन्धन समिति का पुनर्गठन गठन हेतु सदस्यों की चयन किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष पद हेतु दो उम्मीदवारों के बीच वोटिंग कराया गया, जिसमें पंकज कुमार को आठ, रविन्द्र साह को चार मत प्राप्त हुए वहीं बहुमत को देखते हुए अध्यक्ष पद हेतु पंकज कुमार को चयनित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु,ज्ञान्ती देवी, को सर्वसम्मति से चयन किया गया। संयोजिका पद हेतु दो उम्मीदवार के बीच वोटिंग कराया गया, जिसमें मीना देवी को सात मत प्राप्त हुए वहीं सफ़ीना बीबी को पांच मत प्राप्त हुए। बहुमत को देखते हुए संयोजिका पद हेतु मीना देवी को चयन किया गया। इस विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन छः बार विवाद के कारण निरस्त हो गया था इस बार चुनाव में पारदर्शी एवं शान्ति व्यवस्था हेतु डंडाधिकारी के रूप राजस्व कर्मचारी गणेश सिंह चौधरी को प्रतिनियुक्ति किया गया था, शान्ति व्यवस्था हेतु कांडी थाना एएसआई मनोज राम, पुलिस बल के साथ मौजूद थे। जबकि कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम, जिला परिषद सदस्य सुषमा कुमारी, पंचायत सदस्य समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार,विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरंजन साहू अलावे विद्यालय पोषक क्षेत्र के कई अभिभावक उपस्थित थे।
