गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में लोक आस्था का महा त्योहार छठ महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है छठ घाट कांडी शिवरी भीलमा सेमौरा कोयल तथा सोन नदी किनारे गांव के लोगों ने पंडाल सजाकर अपना अपना थल जगाएं हुए हैं जब की प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल में लोक आस्था के महापर्व छठ सामूहिक महा अनुष्ठान का विराट आयोजन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ प्रारम्भ हुआ। इस दौरान लाखों की संख्या में निराहार व्रतियों ने सभी भगवान भाष्कर को श्रद्धा पूर्वक अर्घ्य प्रदान किया।
सतबहिनी झरना तीर्थ पहुंचने वाले सभी रास्तों से पैदल एवं छोटे-बड़े वाहनों पर सवार होकर निराहार छठ व्रती व उनके परिजन छठी मइया का गीत गाते हुए सतबहिनी आ रहे थे। काफी संख्या में व्रतियों ने मनोरम झरना में स्नान किया। इसके बाद लोगों ने छठ घाट, मेला मैदान, नवीन यज्ञशाला मैदान व झरना घाटी में अपने बैठने के स्थान पर लोटे में जल भरकर कलश के रूप में उसे स्थापित कर छठी मैया एवं सूर्य भगवान की स्तुति गाई। वहीं प्रखंड मुख्यालय कांडी स्थित पोखरा पर सूर्य मंदिर सह टेंपल इन वॉटर के समक्ष लोक आस्था के महापर्व छठ का विराट आयोजन किया गया।
जहां दर्जनों गांव के सैकड़ो व्रतियों ने अस्ताचल गामी सूर्य को पहला अर्घ्य प्रदान किया। इसी प्रकार सोन तटीय एवं कोयल तटीय गांवों की व्रतियों ने नदी की जलधारा के निकट महाव्रत किए। सबों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर किया। अंतिम समय में शुभ भगवान भास्कर को अर्ध्य देकर पर्व को समापन किया गया।
Tags
पूजा अर्चना

