थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP LALGANJ :-कलवारी, बस्ती - विकास खंड बहादुरपुर के गौसपुर क्षेत्र में घायल अवस्था में पड़ी एक नीलगाय को देखकर डॉ. प्रेम त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने तत्काल पहल करते हुए उसका रेस्क्यू कराकर इलाज कराया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी गौसपुर डॉ. विजय वर्मा, डॉ. राम मिलन, अनिल यादव, राम करन शर्मा, संतराम, विनीत कुमार और कन्हैयालाल सहित कई लोगों ने सराहनीय सहयोग दिया।
डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने बताया कि घायल वन्यजीवों की रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। समय पर मदद मिल जाए तो कई बेजुबान प्राणियों की जान बचाई जा सकती है।
डॉ विजय वर्मा ने कहा जब ऐसी सूचनाएं मिलती है प्रेम त्रिपाठी जी सक्रिय हो कर जीवन रक्षक बनकर सामने आएं हैं राममिलन ने बताया कि पिछले कुछ सालों में जब से डॉ साहब आए हैं उनके साथ तमाम गौवंश की सेवा करने का सौभाग्य मिला है।
स्थानीय लोगों ने डॉ. प्रेम त्रिपाठी और पशु चिकित्सकों की टीम की इस मानवीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ प्रेम त्रिपाठी सिर्फ राम-जानकी मार्ग के देवदूत ही नहीं बल्कि वह देवदूत ही हैं।

