ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

आखिर क्यों अपनी ही पत्नी को पति ने गोली मार कर की हत्या- पड़े खबर को विस्तार से.





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP:-आज दिनांक 22/10/2025 को अतरी थाना को सूचना मिली कि बंधु बीगहा से सिढ़ जाने वाली देकहिआ बधार में एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई है,प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी एवं पुलिस निरीक्षक खिजरसराय,अतरी थानाध्यक्ष द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया एवं घटनास्थल को संरक्षित किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु ए०एन०एम०सी०एच०, गयाजी भेजा गया। इस संबंध में अतरी थाना कांड सं0 429/25, दिनांक 22/10/2025 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गयाजी के द्वारा इस कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें पुलिस निरीक्षक खिजरसराय, अतरी थानाध्यक्ष, अतरी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं तकनीकी शाखा, गयाजी के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया। साथ ही एफ०एस०एल० टीम एवं तकनीकी टीम को घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन हेतु भेजा गया है। शव की पहचान कर ली गई है।

 उक्त गठीत विशेष टीम के द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान कर इस कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को रेलवे स्टेशन धनबाद, झारखंड से गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पकड़ाए अभियुक्त के निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाड़ी से 01 देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा बरामद किया गया। पकड़ाए अभियुक्त ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि इनका पत्नी से मनमुटाव झगड़ा के कारण अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दिए। गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। कांड के अन्य बिन्दुओ के अनुसंधान एवं कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गया पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।


गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता।

श्याम ठाकुर,पि० सतेन्द्र ठाकुर, सा० सीर, थाना अतरी, जिला गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post