ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

राजीव रंजन सिन्हा बने राष्ट्रवादी विकास पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष,सभी सीटों पर लड़ेगी पार्टी...

 


पटना। राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय महासचिव ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव द्वारा पत्र के माध्यम से 40 वर्षों से सामाजिक सरोकार व कार्यक्रमो के माध्यम से पूरे प्रांत में अपनी पहचान रखने वाले युवा नेता राजीव रंजन सिन्हा को प्रांतीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। बताते चले कि राजीव रंजन सिन्हा वर्तमान में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वर्षों से कायस्थ समाज को जोड़कर, सामाजिक जागृति बनकर तथा उनके सुख-दुख में सहयोगी बनकर बिहार के सभी जिलों में इनके साथ सम्मानित सदस्य, बुद्धिजीवी, चिकित्सक, अधिवक्ता तथा युवाओं का साथ है और इनके सांगठनिक क्षमता का भी  जोड़ नहीं है। ऐसे में बिहार के कायस्थों को एकजुट कर राजनीति के एक धुरंधर नेता के रूप में अपने आप को स्थापित कर सकते हैं। यह उनके लिए, समाज के लिए अति महत्त्वपूर्ण व सुनहला अवसर है।

बातचीत के क्रम में इन्होंने बताया कि बिहार विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव के माध्यम से जीत और सत्ता मिलती है और संवैधानिक रूप से पद प्रतिष्ठा और पावर मिलता है। यह भी सत्य है कि पावर मिलने से ही सामाजिक कार्यो का निष्पादन होता है और संगठन मजबूत होता है। इन्होंने बताया कि प्रांतीय स्तर पर युवा, महिला, अधिवक्ता, चिकित्सक, बुद्धिजीवी आदि संगठन के लोग जुड़े हैं। 74 आंदोलन से लेकर अभी तक का राजनीतिक तजुर्बा भी बल प्रदान करेगा। इन्होंने कहा कि पार्टी मुझे टिकट देती है तो अपने परिवार, कार्यकर्ता और संगठन के आधार पर चुनाव लड़ूंगा और जीत हासिल कर दिखाउंगा। सभी जिला अध्यक्षों से चुनाव लड़नेवालों की सूची मागी गई है और जो चुनाव लडना चाहते हैं। उन्हें पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनाया जायेगा। पहले तो कायस्थ बाहुल्य क्षेत्र का चयन होगा उसके बाद अन्य सभी सीटों पर पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। राष्ट्रवादी विकास पार्टी एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश मिलकर पूरे बिहार में चुनाव लड़ेगा। हमारा प्रयास होगा कि हम 243 विधान सभा में उम्मीदवार खड़े करें क्योंकि हमारे पास पहले से 38 जिलों का संगठन है और चुनाव के माध्यम से हम समता एवं ममता मूलक समाज का निर्माण करेंगे। सामाजिक समरसता बनाकर पूरे समाज को एक सूत्र में बांधने का हमारा प्रयास होगा। प्रमुख उपस्थित लोगों में जितेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, अंकित कुमार राय, राजीव रंजन सिन्हा, डॉ दिनेश प्रसाद सिंह, माया श्रीवास्तव, विनय कुमार सिन्हा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, सुधीर पासवान आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post