ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

प्रखंड मुख्यालय स्थित एक जनवितरण दुकान का औचक निरीक्षण कर क्या कहा बीडीओ साहब ,पढ़े खबर विस्तार से।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी -बीडीओ सह एमओ राकेश सहाय ने सोमवार को लाभुकों के शिकायत पर  प्रखण्ड मुख्यालय स्थित एक जविप्र दुकान का औचक निरक्षण किए।  कांडी प्रखंड के कांडी पंचायत में चांद समूह जनवितरण प्रणाली दुकान  के द्वारा राशनकार्ड धारकों को राशन मांगने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है और कहा जाता है कि अगर ज्यादा परेशान करोगे तो सभी राशनकार्ड निरस्त करा देंगे।  इस प्रकार से लगातार धमकी दिया जा रहा है। जिसको लेकर कांडी मुखिया विजय राम ने भी कई बार चांद समूह जनवितरण प्रणाली के अध्यक्ष, सचिव कोषाध्यक्ष को समझने का प्रयास किया लेकिन उनकी भी एक न सुनी गयी ,


उसके बाद लोग परेशान हो कर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी  राकेश सहाय को इसकी जानकारी  दिया गया। जानकारी मिलते ही राकेश सहाय ने जनवितरण प्रणाली का दुकान जांच किया तो सत्य पाया गया जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि अवश्य ही करवाईं किया जायेगा । पहले जो दो महीने का राशन नहीं आपको दिया गया है उससे पहलेआपलोग के राशन लेने के बाद  करवाई किया जाएगा। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि तीन दिनों के अन्दर राशन को वितरण करें, और कहा कि झारखंड के सभी जनवितरण प्रणाली को यह समझना पड़ेगा कि राशनकार्डधारी को सरकार ने अधिकृत किया है उनका हक़ है राशन डीलर के यहाँ से राशन लेने का , लेकिन डीलरों द्वारा लगातार अभद्र भाषा का व्यवहार किया जाता हैं कि जैसे वह भीखारी है, जो लाभूक है उनका भी सम्मान है और जो ऐसे डीलरों को  अगर छोड़ दिया जाएगा तो और उनका मनोबल बढ़ते चला जाएगा। वहीं मुखिया विजय राम ने कहा कि जब हमने डीलर से बात किया तो हमें विचित्र बात बताया गया  व डीलर के पति द्वारा कहा जाता है कि हमलोग देंगे या नहीं देंगे उससे आपको क्या लेना-देना है। जब समूह के लोग आएंगे तो राशन देंगे नहीं तो नहीं देंगे तो आप समझ सकते हैं कि डीलरों का मनोबल कितना बढ़ रहा है ऐसे में लाभूक जाएं तो कहाँ जाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post