मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद।आज दिनांक 16/11 2025 को औरंगाबाद जिले में एनडीए के पांच विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत के उपलक्ष्य में एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया। औरंगाबाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर सिंह को हराकर त्रिविक्रम नारायण सिंह विजयी हुए। रफीगंज विधानसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी गुलाम शाहिद को हराकर जदयू प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह विजयी हुए।गोह विधानसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी अमरेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा प्रत्याशी रणविजय सिंह को हराकर विजयी हुए। ओबरा विधानसभा चुनाव में लोजपा आर प्रत्याशी प्रकाश चन्द्रा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद प्रत्याशी ॠषि कुमार को हराकर विजयी हुए। नबीनगर विधानसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी अमोद चंद्रवंशी को नजदीकी लड़ाई में हराकर जदयू प्रत्याशी चेतन आनन्द विजयी हुए। कुटुंबा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार को हम सेक्युलर के प्रत्याशी ललन राम उर्फ ललन भुइंया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज किया, जो जिले में सबसे अधिक 21525 मतों जीत का परचम लहराया जो कुटुंबा विधानसभा में अभितक के रिकार्ड बन गया।भाजपा संडा मंडल अंतर्गत परता पंचायत के रहम बीघा गांव में एनडीए कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाएं। संडा मंडल भाजपा अध्यक्ष विजय सिंह तथा हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह ने एक दूसरे को मुंह में मिठाई खिलाकर ग्रामीणों के बीच एनडीए की एकता और प्रेम का संदेश दिया। संडा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाइयां देते हुए कहा कि आप सभी की भारी मेहनत की प्रतिफल है, जो आज हमारी एनडीए पार्टी की इतनी बड़ी सफलता मिली। भाजपा पंचायत अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति ने हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह से कल्पवृक्ष धाम की जमीन कि अतिक्रमण से मुक्त करवाने की बातें रखी। इस बात पर विचार करते हुए हम अध्यक्ष ने सांत्वना दिया कि इस कार्य की अतिशीघ्र कार्रवाई के लिए सदैव आपके साथ रहूंगा ।
आज इस विजय उत्सव में भाजपा उपाध्यक्ष सचिता सिंह ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, मंडल मंत्री सुभाष पांडेय, बूथ अध्यक्ष मदन प्रजापति, केशव चौधरी, मोहन पासवान, शिव साव, मुस्ताक अंसारी, राजेश प्रजापति, रविराज प्रजापति ,सुशील प्रजापति, विनोद सिंह, रमेश पासवान, अभिमन्यु सिंह तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
