ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

बासुकीनाथ सेवा समिति की नौवें सामुहिक विवाह संपन्न कराने हेतु प्रखंड क्षेत्र के गांव डिहरी देवी स्थान के प्रांगण बैठक संपन्न हुआ।







मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।





औरंगाबाद। आज दिनांक 26/12/2025 कुटुम्बा प्रखंड क्षेत्र के डिहरी गांव के देवी -स्थान के प्रांगण में आज नौवां सामूहिक विवाह संपन्न कराने हेतु बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति की बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक युगेश सिंह ने किया । बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित नौवां सामूहिक विवाह का आयोजन इस बार 8 मार्च 2026 को आयोजित किया जायेगा ।

ज्ञात हो कि बिहार-झारखंड सीमा के करीब समिति दहेज प्रथा व बाल विवाह कुप्रथा के उन्मूलन हेतु लगातार प्रयासरत है। तथा इसी अभियान के तहत इस नौवां सामुहिक विवाह का आयोजन भी सम्पन्न करवाने जा रही है । आयोजन समिति के अध्यक्ष आर.पी.एफ जवान बरुण कुमार सिंह उर्फ जब्बर सिंह ने बताया कि यह आयोजन बिल्कुल ही निःशुल्क होता है। जिसमें वर वधु पक्ष के लोगों का एक रुपया भी खर्च नहीं होता । शादी पूरी रीति-रिवाजों के साथ बड़ी धूमधाम से सम्पन्न करवाई जाती है । विवाह के उपरांत अलग से वर-वधु को उपहार स्वरूप रोजमर्रा के उपयोग की आवश्यक वस्तु भी प्रदान की जाती है । सभी खर्च समिति वहन करती है । बड़ी बात यह है कि समिति के द्वारा कहीं चंदा नहीं कटवाया जाता, किन्तु जो स्वेच्छा से दान देना चाहते हैं, उनका स्वागत किया जाता है । 

बैठक में उपस्थित अध्यक्ष बरूण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनेश सिंह,  आचार्य गिरजानंद पाठक , कोषाध्यक्ष जे.पी. गुप्ता, कमलेश सिंह, मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह दुर्गेश, कार्यालय मंत्री मुकेश सिंह सनातनी,भोदु सिंह,राहुल सिंह,हिमांशु शेखर, राहुल दिव्या,सूरज सिंह,विवेक बंसल,अप्पू पांडे ,संजीव सिंह, प्रदीप सिंह, मृत्युंजय सिंह,शंकर गोस्वामी ,पिंटू समोसा,विश्वदीप कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राजेश सौंदिक, चंदन सिंह, मूनजी इत्यादि दर्जनों लोग सम्मिलित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post