मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 31/12/2025 जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार एवं स्वस्तिवाचन मंत्र से शुरुआत किया गया।कल देर शाम संज्ञा समिति जिला इकाई औरंगाबाद जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय के नेतृत्व में रफीगंज के लोकप्रिय विधायक प्रमोद सिंह को उनके आवास पर माल्यार्पण, शॉल, मोमेंटो और भगवान सूर्य के चित्र भेंट कर, वैदिक मंत्रोचार एवं स्वस्तिवाचन के द्वारा सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि विधायक प्रमोद कुमार सिंह के साथ साथ जनता के सुख-दुख में खड़ा रहने वाले नेता हैं। रफीगंज के विधायक बनने पर उन्हें संज्ञा परिवार बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देती है साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। इसके उपरान्त विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने भी संज्ञा समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया की संज्ञा समिति वर्तमान में अच्छा कार्य कर रही है। अभिभावक सम्मान समारोह, केताकी में मेडिकल कैंप सहित अन्य सामाजिक गतिविधियों की काफी सराहना किया।रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि संज्ञा समिति औरंगाबाद के द्वारा हमें सम्मानित किया गया जो अत्यंत ही गौरवपूर्ण और भावपूर्ण क्षण रहा।ब्राह्मण समाज सदा से ही संस्कार, संस्कृति, ज्ञान और सनातन परंपराओं का संवाहक रहा है। समाज को दिशा देने, नैतिक मूल्यों को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मणों की भूमिका सदैव प्रेरणादायी रही है। आज भी ब्राह्मण समाज सामाजिक समरसता, शिक्षा और धर्म के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है। ऐसे समाज के स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद से अभिभूत हूँ।
इस दौरान केंद्रीय सह सचिव आशुतोष पाठक, उपाध्यक्ष उज्जवल रंजन, संयोजक अजीत मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, अंकेक्षक भारती भूषण, कार्यालय प्रभारी पंडित रौशन मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य मनोज मिश्रा, आचार्य विशाल मिश्रा, संजय मिश्रा और शुभम पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहें।
