गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- वर्तमान झारखंड सरकार उदासीन रवैया से झारखंड के सभी जगहों पर लोग त्रस्त हैं लगातार सड़क दुर्घटना होने पर एम्बुलेंस मिल रहा है न दवाई मिल रही है न प्रशासनिक सहयोग मिल रहा है लोग भगवान भरोसे जी रहे हैं अस्पताल में दवाई नहीं मिल रही है स्कूल में पढ़ाई नहीं है चारों तरफ त्राहि त्राहि मची हुईं है ।उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम लाला दुबे ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा। रामलाला दुबे ने कहा कि चारों तरफ चिख पुकार ,श्रम करो झारखंड सरकार।ठंड से ठिठुरते बेबस लाचार,तनी दया करो हेमंत सरकार।
किसानों पर दया करो श्रीमान,औने पौने में बिक रहा धान।ढह गया किसानों का अरमान,अब भी बंद है धान क्रय दुकान।छात्र युवा किसान कर रहे प्रदर्शन,सरकार माना रही नए साल का जश्न ।तनिक दया करो श्रीमान मत छीनो मौलिक अधिकार। स्कूल पढ़ाई अस्पताल में दवाई उपलब्ध कराएं श्रीमान ।क्यों बेदर्द बने हो श्रीमान घुट घुट कर जी रहे किसान ।इस सरकार से यहां के किसान, मजदूर ,छात्र नौजवान का भरोसा उठ गया है । जिला प्रशासन से आग्रह है की किसानों का दर्द गरीब बेबस लाचार का दर्द समझते हुए की धान क्रय केंद्र सुचारू करते हुए भुगतान कराया जाए।कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था कराई जाए।
