गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर पंचायत में गरदाहा उच्च विद्यालय के समीप राधे कृष्ण गौशाला आश्रम में रविवार को झारखंड अग्निवीर संगठन की ओर से धर्म वापसी यज्ञ एवं धर्म जागरण यज्ञ का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाज समाजसेवी सह पूर्व विधायक प्रत्याशी विकास दुबे के द्वारा किया गया। वही इस कार्यक्रम के दौरान अग्निवीर संगठन झारखंड के प्रमुख अधिवक्ता अमितेश चौबे के द्वारा मौजूद सभी लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान ठंड से बचाव हेतु गरीब असहाय बुजुर्ग लोगों को गर्म कपड़े भी वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रत्याशी विकास दुबे ने लोगों संबोधित करते हुए कहा कि धर्म से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और हमारे कांडी क्षेत्र में एक भी गौशाला नहीं है। लोग दो पैसों के लालच में बछड़े एवं गायों को कसाई के हाथों में भेज देते हैं ऐसा नहीं करना चाहिए जो पशुओं का पालन पोषण नहीं कर पा रहे हैं वैसे लोग चिन्हित कर पशुओं को इस गौशाला में लाकर छोड़ने का कार्य अवश्य करें।
इस दौरान अग्नि वीर संगठन के मुख्य अधिवक्ता अमितेश चौबे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान् बिरसा मुंडा की पुण्य भूमि झारखंड में सुंदर काण्ड के पाठ का आयोजन अग्निवीर संगठन की ओर से किया जा रहा है। अग्निवीर संगठन झारखंड के प्रमुख अधिवक्ता अमितेश चौबे ने बताया कि धर्म प्रचार के अभाव में धर्मांतरण की आँधी में आधा झारखंड उड़ गया है। धर्म भक्त भगवान् बिरसा मुंडा की भूमि पर मिशनरी आतंक से आदिवासी त्रस्त हैं। पीड़ित आदिवासी धार्मिक समाज को सुरक्षित और संगठित करने, एवं धर्म से दूर हो चुके समाज को पुनः धर्म में लाने हेतु अग्निवीर संगठन का यह प्रयास है।
इस मौके पर विश्रामपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी विकास दुबे, रानाडीह पंचायत के मुखिया ललित बैठा, पुजारी कामेश्वर पाठक समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।
