ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गुरुजी की 10वीं पुण्यतिथि समारोह हुई सम्पन्न।

 



सासाराम रोहतास :-गुरुदेव शिवनारायण सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में बीपी मंडल स्मारक परिसर में गुरु शिवनारायण सिंह की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद सिंह और संचालन सत्यनारायण सिंह ने की।

समारोह का शुभारंभ बीपी मंडल और शिवनारायण सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने गुरुदेव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार पांडेय, नगर निगम की उप मेयर सत्यवंती देवी, लाल साहेब सिंह, डॉ. सरोज कुमार गुप्ता, सचिदानंद सिंह, कामता प्रसाद सिंह, रामचंद्र ठाकुर, राज किशोर सिंह, ललित ठाकुर, कामेश्वर सिंह, जयशंकर यादव, लखन सिंह, अनिल कुमार सिंह, मुनमुन दूबे, विनोद कुमार, सरोज कुमार मंटू, विनय कुमार, विकास कुमार, डॉ. जावेद अख्तर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post