ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

नव वर्ष पर मां तारा चंडी धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ठंड में भी लगी आस्था की कतार।

 



सासाराम:- नव वर्ष 2026 के प्रथम दिन शहर सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां तारा चंडी धाम पहुंचे। सुबह तड़के से ही भक्तों का मंदिर परिसर में आना शुरू हो गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर माता रानी के सदस्य दर्शन करते नजर आए।


भक्तों ने मां तारा चंडी के चरणों में माथा टेककर अपने एवं अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना की। मंदिर परिसर में “जय माता दी” और “मां तारा चंडी की जय” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

श्रद्धालुओं का कहना था कि नए वर्ष की शुरुआत माता के दर्शन से करने से पूरे साल मंगल और शुभ फल की प्राप्ति होती है। सभी ने प्रार्थना की कि नव वर्ष 2026 सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और सफलता लेकर आए।

Post a Comment

Previous Post Next Post