ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

आज का दिन कांडी वासियों के लिए बेहद खास रहा भक्ति में झूम उठा पूरा कांडी प्रखंड।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में भक्ति, ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा सभी सरकारी गैर-सरकारी विद्यालयों में हर गली मोहल्ले में धूमधाम से मनाया जा रहा है 'जय माँ शारदे' के उदघोष से पूरी कांडी प्रखंड गुंज रहा है  आज का दिन कांडी वासियों के लिए बेहद खास रहा, जहाँ हर गाँव और हर गली में माँ सरस्वती की दिव्य प्रतिमाएं स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई।

कांडी कस्तूरबा विद्यालय में दिखा भक्ति का अनूठा दृश्य

इस वर्ष बसंत पंचमी पर्व पर विशेष पूजा में पवित्र मंत्रोच्चार के बीच माँ सरस्वती का आह्वान किया गया।

विद्वान शिक्षक ने निभाया पुरोहित का धर्म

इस आध्यात्मिक अनुष्ठान की सबसे खास बात यह रही कि विद्यालय के ही अनुभवी शिक्षक पंडित हरिद्वार मिश्रा ने पूरे विधि-विधान और वैदिक परंपरा के साथ पूजा संपन्न कराई। मुख्य पुजारी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के वार्डेन आर उषा ने माँ के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

 विद्यालय का कोना-कोना श्रद्धा के रंग में रंगा हुआ नजर आया। वहीं मौके पर उपस्थित, सभी शिक्षक एवं शिक्षिका एवं छात्रा मौजूद थीं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post