गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखंड में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मझिआंव क्षेत्र में भाईचारे और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है। यह मुकाबला 'पत्रकार' बनाम 'पुलिस' के बीच खेला जाएगा। अध्यक्षता: पुलिस निरीक्षक मझिआंव स्थान: मुखदेव उच्च विद्यालय +2 का खेल मैदान करमडीह समय: दोपहर 12:00 बजे से दिनांक: 26 जनवरी, 2026को आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और खेल के माध्यम से स्वास्थ्य जीवन शैली का संदेश देना है। पुलिस निरीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस मैच को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।मैच के समापन पर विजेता टीम के लिए एक भव्य पार्टी (दावत) का विशेष आयोजन किया गया है।आयोजन समिति द्वारा स्थानीय जनता, गणमान्य व्यक्तियों और खेल प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है। आप सभी की उपस्थिति खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेगी। आइए, इस राष्ट्रीय पर्व पर खेल के इस महाकुंभ का हिस्सा बनें और इस आयोजन को सफल बनाएं।
