गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी-प्रखण्ड के जमा दो उच्च विद्यालय गरदाहा के खेल मैदान में युवा संघर्ष सेना के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पुलिस एकादश बनाम पत्रकार एकादश के बीच मैच खेला गया।
इस रोमांचक मुकाबले में पत्रकार एकादश ने पुलिस एकादश को 18 रन से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।पत्रकार एकादश टीम के कप्तान श्रवण ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 110 रन का एक बड़ा लक्ष्य विरोधी टीम को दिया।जवाबी पारी खेलने उतरी पुलिस एकादश की टीम मात्र 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।मैन ऑफ द मैच का खिताब पत्रकार एकादश के ऑलराउंडर अंकित कुमार को दिया गया।
पुलिस एकादश टीम के कप्तान पुलिस इंस्पेक्टर ब्रिज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह का आयोजन हर थाना क्षेत्र के अंदर होना चाहिए।इस तरह के आयोजन से पुलिस पब्लिक के बीच के गैप कम होता है।मैं आयोजन कमिटि को धन्यवाद देता हूँ
कि उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर हम सभी को खेलने का अवसर प्रदान किया।कांडी थाना के थाना प्रभारी असफाक आलम ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी खेल का आयोजन एक दूसरे की दूरी को कम करता है।
हार जीत खेल के दो पहलू हैं जीत किसी एक हीं टीम की होती है।हार के बाद हीं जीत मिलती है।इस तरह का आयोजन हर जगह होना चाहिए।मौके पर पूर्व मुखिया योगेन्द्र राम,पूर्व बीडीसी राजगृही प्रसाद ,आयोजन समिति के अध्यक्ष झुना सिंह,जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
Tags
#JHARKHAND
