मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद।आज दिनांक 19/01/2026 को अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर औरंगाबाद के लिपिक बृज मोहन लाल को 2000 रुपए रिश्वत लेते हुए निगरानी टीम के द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 19/01/2026 को निगरानी थाना कांड संख्या 09/2026, दिनांक 15/01/2026 में प्राथमिकी अभियुक्त बृजमोहन लाल, लिपिक प्रमंडलीय अस्पताल दाउदनगर औरंगाबाद के दो हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों इनके कार्यकाल कक्ष से गिरफ्तार किया गया है।
परिवादिनी अर्चना कुमारी, पिता रामनंदन प्रसाद, गांव बसुरा, थाना कोठी, जिला गयाजी द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना बिहार के कार्यलय में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोपी के द्वारा परिवादिनी द्वारा दिनांक 24/10/2025 से 02/11/2025 तक अवकाश आवेदन देने के पश्चात अवकाश के दिनों का हाजिरी बनवाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। जबकि अवकाश के दिनों का वेतन भुगतान किया जा चुका है।
व्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता आदित्य राज पुलिस उपाधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कारवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त बृजमोहन लाल लिपिक प्रमंडलीय अस्पताल दाउदनगर औरंगाबाद को दो हजार रुपए रिश्वत लेते इनके कार्यकाल कक्ष से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पुछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय निगरानी पटना में उपस्थित किया जाएगा।अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।
