ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

शांतिपूर्ण तरीके से प्रखंड प्रमुख का हुआ चुनाव संपन्न पूर्व प्रमुख रहे विजेता उसके बाद क्या कहा आइए जानते हैं खबर विस्तार से।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा सदर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय द्वारा सोमवार को कांडी प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में सहायक निर्वाची पदाधिकारी राकेश सहाय की देख रेख में कांडी प्रखंड प्रमुख का चुनाव निर्धारित समयानुसार शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराया गया।


निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने प्रेस वार्ता बताया कि प्रखंड प्रमुख पद हेतु दो उम्मीदवार थे, गाड़ा खुर्द बीडीसी किरण देवी तथा बलियारी पंचायत के उत्तरी क्षेत्र से सतेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पाण्डेय थे। विदित है की प्रखंड अंतर्गत 21 पंचायत समिति सदस्यों में एक का आकस्मिक निधन होने के कारण 20 पंचायत समिति सदस्य अपने-अपने समर्थकों के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने बताया कि जिसमें किरण देवी को 8 तथा सतेंद्र पाण्डेय को 12 मत प्राप्त हुए। बाते चलें कि जिसके बाद सदर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय के द्वारा सत्येंद्र पाण्डेय को प्रमुख पद हेतु निर्वाचित करते हुए प्रमाणपत्र देकर निर्धारित समय दोपहर 2:35 बजे शपथ दिलाई गई। साथ ही एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने बताया की 20 पंचायत समिति सदस्यों में से किसी का मतदान निरस्त नहीं हुआ, चुनाव नियमानुसार व शांति पूर्ण वातावर्ण में सम्पन्न हुआ।


किसी के द्वारा किसी प्रकार की कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई। वहीं विधि व्यवस्था संधारण हेतु व मुख्य रूप से चुनाव को बाधा उत्पन्न न हो जिसको लेकर गढ़वा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव के द्वारा मुख्य रूप से रंका एसडीएम सह दंडाधिकारी रुद्र प्रताप, रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, मझिआंव पुलिस निरीक्षक बृज कुमार, बरडीहा प्रभारी बीडीओ राजेश कुमार, कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम, मझिआंव थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो, हरिहरपुर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। वहीं प्रखंड प्रमुख के शपथ ग्रहण के बाद सत्येंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने खुशियां जाहिर करते हुए मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि जीत प्रखंड वासियों की हुई, क्योंकि 1 वर्ष में ही प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बढ़ गया था। और उसे भ्रष्टाचार को मैं अपने तरीके से समाप्त करूंगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अपने तरीके से चलाना चाहते हैं जो नहीं चलेगा। प्रखंड क्षेत्र में भ्रष्टाचार को कभी हम बढ़ावा नहीं देंगे। उसके बाद प्रखंड कार्यालय से बाहर निकलते ही समर्थन जमकर नारेबाजी और आतिशबाजी किया। वहीं इसके बाद विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी रजनीश दुबे उर्फ विकास दुबे से आशीर्वाद प्राप्त किया और समर्थकों के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद डीजे बजा के साथ शहर में जुलूस निकाला गया। और प्रखंड वासियों को आभार व्यक्त किया।

     मौके प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह पतीला मुखिया अमित दुबे, विवेका पांडेय, शशांक शेखर,गौरी शंकर दुबे, अनूप कुमार पासवान, मुन्ना ठाकुर, बरडीहा उप प्रमुख सत्केंद्र पासवान, विकास दुबे,सुधीर दुबे, जवाहर राम, मुन्ना खान, अंजनी सिंह, राजेंद्र पाल, पशु पती दुबे, अशोक पांडेय,उदय दुबे,नवल किशोर यादव,लाला सिंह, गुड्डू उपाध्याय सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post