ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

राजकीय हाई स्कूल कलवारी में कक्षा 10 के विद्यार्थियों का भावपूर्ण विदाई समारोह सम्पन्न.

 


संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती .


कलवारी (बस्ती)। राजकीय हाई स्कूल कलवारी में कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के.के. दुबे उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।


कार्यक्रम के दौरान श्री दुबे ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र वितरित किए। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का मूल मंत्र निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच है।


विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार गोंड ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने परीक्षा के बदलते आयामों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को शांत मन, पूर्ण तैयारी और समय प्रबंधन के साथ परीक्षा देने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान विद्यालय परिवार में भावनात्मक वातावरण रहा। छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post