ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

पेड़ से लटका मिला 16 वर्षीय युवक का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस.




महराजगंज:-सिंदूरिया थाना क्षेत्र झनझनपुर चौराहा निवासी 16 वर्षीय राज शर्मा पुत्र गुड्डू शर्मा का शव शुक्रवार तड़के सुबह झनझनपुर बागापार मुख्य मार्ग के उत्तर दिशा में एक पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह टहलने निकले कुछ ग्रामीणों की नजर जब पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना सिंदूरिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू की। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

मौके से मृतक का मोबाइल फोन और सफेद रंग की चप्पल बरामद हुई। पुलिस ने दोनों सामान को साक्ष्य के तौर पर अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग की जींस पहने हुए था। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं- आत्महत्या या अन्य संभावित कारण को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। 

मृतक राज शर्मा मूल रूप से चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महेशपुर के निवासी थे। वर्ष 2009 में परिवार झंझनपुर चौराहे पर जमीन खरीदकर बस गया था और घर पर ही फर्नीचर का कार्य कर जीविकोपार्जन करता है। 

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता गुड्डू शर्मा, माता शीला देवी, बड़ा भाई करन और छोटा भाई अंश का रो-रोकर बुरा हाल है।पोस्टमार्टम बाद ही कारण का खुलासा हो सकता है।

       प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post