ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कांडी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी: -आंगनवाड़ी विभाग के नाम पर महिला से 10,000 की हुई ठगी।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


 




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत  कुशहा गाँव के टोला  रक्सही निवासी उदय यादव की पत्नी आरती देवी साइबर ठगी का शिकार हो गईं। साइबर ठगों ने आंगनवाड़ी विभाग के नाम पर फोन कर उन्हें झांसे में लेकर कुल ₹10,000 की ठगी कर ली।

पीड़िता आरती देवी ने बताया कि गुरुवार की शाम मोबाइल नंबर 9572271677 से उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को आंगनवाड़ी विभाग का कर्मचारी बताया और कहा कि उन्होंने गर्भवती योजना का फॉर्म भरा था, उसी का पैसा आया है। फोन करने वाला ने कहा कि 7,400 पहले जमा कर दीजिए, तुरंत पैसा वापस कर दिया जाएगा।

झांसे में आकर आरती देवी ने बताए गए नंबर पर पैसा भेज दिया ।पुनः दोबारा फोन आया और 2,600 और जमा करने को कहा गया, यह आश्वासन देते हुए कि अगले दिन 10,000 उनके खाते में वापस कर दिए जाएंगे। पीड़िता ने विश्वास कर 2,600 भी भेज दिए।

हालांकि, इसके बाद जब पैसा वापस नहीं आया तो उन्होंने उस नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। तब उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुकी हैं।

पीड़िता ने मामले की शिकायत कांडी थाना में लिखित आवेदन दे कर की है  ।  लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए जाने का मांग किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post