ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

मामला देव प्रखंड के दुलारे पंचायत का है जहां मुखिया विजेंद्र कुमार यादव को ढिबरा थाना ने किया गिरफ्तार ।






देव से मो अरशद का रिपोर्ट।




 देव प्रखंड दुलारे पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र कुमार यादव को ढिबरा पूलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।मुखिया की गिरफ्तारी से जिले की राजनीति गर्म हो गई है ।गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं इस संबंध में राजद वरीय नेता सत्येंद्र यादव, युवा नेता राधे प्रसाद, विजय कुमार उर्फ गोलू यादव ने कहा कि अब धांधली और भ्रष्टाचार का विरोध करना भी सरकार के नुमाइंदों को नागवार गुजर रहा है एक तरफ निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर और जिला प्रशासन लगातार निर्माणाधीन स्थानों की जांच कर रही है वहीं भ्रष्टाचार उजागर होने पर मुखिया को साजिश के तहत फंसा दिया गया जहां दुलारे पंचायत के पथरा में बन रहे डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि मामले की सत्यता उजागर हो सके।


मुखिया के साथ पुलिस का अपराधियों जैसा यह वरताव काफी चिंताजनक है उन्होंने कहा कि क्या प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में हो रहे विकास के कार्यों को देखने और गुणवत्ता में सुधार की मांग करना गलत है मुखिया विजेंद्र कुमार यादव भी आम जनता की शिकायत पर निर्माणाधीन आवासीय विद्यालय स्तर पहुंचे थे जहां उन्होंने काम की गुणवत्ता में सुधार की मांग की तथा धांधली से कोई समझौता नहीं करने की बात कहि इस पर कनीय अभियंता ने मुखिया से दुर्गव्यवहार किया और झूठा मुकदमा दर्ज करवाया जो यह लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या है।

Post a Comment

Previous Post Next Post