ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

ऑपरेशन सतर्क' के तहत भारी मात्रा में विदेशी शराब हुई बरामद।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


​ATH NEWS 11 GROUP:-​आज दिनांक 08 फरवरी 2026 को ​पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गया ने अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 06 से लावारिस हालत में रखे बैगों से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित विदेशी शराब जब्त की गई।

गया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी और अपराध सूचना शाखा (CIB) के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म संख्या 06/07 पर गश्त और अपराध निगरानी कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली छोर की ओर किलोमीटर संख्या 470/1020N के पास तीन पिठू बैग और एक झोला संदिग्ध अवस्था में लावारिस पड़ा मिला। आस-पास के यात्रियों से पूछताछ करने पर जब किसी ने भी इन बैगों पर अपना दावा नहीं किया, तो संदेह के आधार पर उनकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान बैगों से कुल 37 बोतलें विदेशी शराब बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 27.750 लीटर है। 

बरामद शराब का विवरण :-

​रॉयल स्टैग बैरल सेलेक्ट: 20 बोतलें प्रत्येक 750 मिली

​रॉयल स्टैग प्रीमियर: 14 बोतलें प्रत्येक 750 मिली

​बकार्डी लेमन क्लासिक: 03 बोतलें (प्रत्येक 750 मिली)

​अनुमानित मूल्य: लगभग ₹ 30,200/-





​RPF गया की मुस्तैदी प्लेटफार्म नंबर 6 से चोरी के मोबाइल के साथ सीतामढ़ी का युवक गिरफ्तार।



​ATHNEWS 11GROUP

​आज दिनांक: 08 फरवरी 2026

​पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गया को 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक श्री बनारसी यादव के कुशल निर्देशन में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने गया रेलवे स्टेशन से एक शातिर अपराधी को चोरी के मोबाइल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​घटना का विवरण--

​दिनांक 08.02.2026 को गया रेलवे स्टेशन पर गस्त और निगरानी के दौरान, स.उप निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला, प्र० आ० विवेकानंद शर्मा, आ. मुकेश कुमार, आ. रौशन कुमार, आ० अनिल प्रसाद एवं सीपीडीएस टीम को प्लेटफार्म नंबर 6 के दिल्ली छोर पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया।

​संदेह होने पर जब टीम ने उससे पूछताछ की, तो वह घबराने लगा और कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान संतोष दास (उम्र 27 वर्ष), पिता स्वर्गीय प्रकाश दास, निवासी ग्राम पाना, थाना रिगा, जिला सीतामढ़ी के रूप में बताई।

​बरामदगी और गिरफ्तारी---

​तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की जेब से ओप्पो कंपनी का स्लेटी रंग का एंड्राइड मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल लॉक था और आरोपी उसे खोलने में असमर्थ रहा। अंततः उसने स्वीकार किया कि उसने यह फोन ट्रेन से एक यात्री का चुराया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत ₹28,000 बताई जा रही है।

​कानूनी कार्रवाई---

​मौके पर गवाहों की उपस्थिति में जब्ती सूची तैयार कर मोबाइल को जप्त कर लिया गया। सउनि मृत्युंजय कुमार अकेला के लिखित शिकायत पत्र के आधार पर जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 35/26 (दिनांक 08/02/2026) के तहत धारा 317(5) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post