ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

सेना में भर्ती की फिजिकल तैयारी कर रहे तीन युवकों को ट्रक के रौंदा -दो की मौत एक घायल .




सासाराम :-सेना में भर्ती की फिजिकल तैयारी कर रहे तीन युवकों को ट्रक के रौंदने से दो की मौत हो गई जबकि एक घायल है।घटना सासाराम आरा मुख्य पथ के संझौली थाना क्षेत्र के संझौली पास की बताई गई है।मृतक युवक दीपक कुमार तथा सत्येंद्र कुमार बताएं गए हैं।जबकि घायल युवक प्रिंस सिंह का गंभीर हालत में फिलहाल इलाज जारी है।घटना के आक्रोशित लोगों ने सासाराम आरा पथ पर शव के साथ सड़क जाम कर दिया है।सूचना पर पहुंची संझौली थाना की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी हुई है।बताया गया कि प्रतिदिन की तरह युवकों की टोली सेना में भर्ती हेतु फिजीक्ल तैयारी कर रहे थे।तभी अंनियंत्रित एक ट्रक ने रौंदते हुए फरार हो गया।इस घटना में दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल युवक का फिलहाल इलाज जारी है।मृतक युवक दीपक कुमार, पिता - अनिल कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष, तथा सतेंद्र कुमार पिता जयराम सिंह उम्र 24वर्ष मुन्नी सिंह (नाती)ग्राम -पकड़ी थाना राजपुर,  दो की मौत वहीं घायल प्रिंश सिंह, पिता - रबिन्द्र सिंह उम्र करीब उम्र 13 वर्ष बिक्रमगंज में एक निजी अस्पताल में इलाजरत है।


Post a Comment

Previous Post Next Post