ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने डेहरी विधानसभा क्षेत्र में की मातमपुर्सी-पर किसकी ?पढ़े खबर विस्तार से।

        



डेहरी (रोहतास) से रिंटू सिंह की रिपोर्ट -डेहरी विधानसभा क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी सह लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने डेहरी विधानसभा क्षेत्र के  सूअरा गांव में रोहतास जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष दिलीप सिंह के माता के निधन पर उनके पैतृक  घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं दहाउर पंचायत के दहाउर गांव निवासी भाजपा नेता विक्की सिंह के पिता स्वर्गीय बबन सिंह के असामयिक निधन पर उनके परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की । वही जितिया पर्व के दिन डालमियानगर कुली कॉलोनी के सहदेव गिरी के 12 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के सोन नदी में डूबकर मौत हो जाने  पर डालमिया नगर कुली कॉलोनी सहदेव गिरी के घर पर पहुंचकर सोनू सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा इस दुःख की घड़ी में हर तरह से मदद करने का  आश्वासन दिया।   सोनू सिंह के साथ समाजसेवी अंबुज सिंह, प्रो अनिल सिंह ,शैलेंद्र सिंह ,देवेंद्र सिंह ,सुनील सिंह , रंगू सिंह, रमेश सिंह सहित  कई गणमान्य लोग साथ में शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post