ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

देवी देवता एवँ धर्म पर टिप्पणी करने वाले गिरफ्तार शख्स को कड़ी सजा दी जाये -महर्षि आंजनेस .



सासाराम :-दुर्गा पूजा के दौरान मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को तत्काल गिरफ्तारी के बाद नगर पूजा समिति ने रोहतास के डीएम तथा एसपी को साधुवाद की संज्ञा देते हुए दोषी शख्स को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई है।मां ताराचंडी धाम स्थित महर्षि आंजनेस की मौजूदगी में प्रेस वार्ता किया गया।महर्षि अंजनी अंजनेय स्वामी ने बताया कि इस तरह की टिप्पणी धार्मिक ग्रंथ या देवी देवता पर करना बिल्कुल गलत है। लेकिन तत्काल गिरफ्तारी करना यह बड़ी सफलता है। उन्होंने दोषी शख्स को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग उठाई है।


सासाराम नगर पूजा समिति के अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी ने बताया कि रोहतास डीएम उदिता सिंह तथा एसपी रौशन कुमार ने वायरल करने वाले शख्स को तत्काल गिरफ्तार करना बड़ी बात है। इस घटना के बाद प्रशासन पुलिस तथा नगर पूजा समिति के सदस्यों के तत्परता से शांति सौहार्द के माहौल में सासाराम में दुर्गा पूजा संपन्न कराया गया।वही देवी देवताओं पर टिप्पणी करने वाले को नगर पूजा समिति के लोगों ने टिप्पणी करने वाले शख्स को कड़ी सजा देने की मांग उठाई है।लोगों ने बताया कि इस तरह के हरकत करने वाले को कड़ी सजा देने चाहिए।ताकि भविष्य में इस तरह के मनचले लोग धर्म तथा देवी देवताओं पर गलत टिप्पणी नहीं कर सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post