कानपुर-सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के नेतृत्व में संस्था वरदान फाउंडेशन द्वारा संचालित अभियान जागो और जगाओ, यातायात नियम अपनाओ के तहत शपथ ग्रहण व हस्ताक्षर अभियान ई रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन एवं नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में कानपुर नगर के मोतीझील प्रांगण में आयोजित किया गया। वरदान फाउंडेशन के संस्थापक/महासचिव कृष्णा शर्मा द्वारा ई रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास भैया का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में एक शपथ स्वयं की सुरक्षा के लिए बैनर में प्रथम हस्ताक्षर विकास भैया अध्यक्ष ई रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किया गया। ऑटो फेयर में मास्टर ऑफ सेरेमनी रहे डॉ राम प्रकाश ढल जी एवं केदार यादव जी द्वारा भी अभियान में हस्ताक्षर कर समर्थन प्रदान किया। ऑटो फेयर 2024 में उपस्थित रहे समस्त आगंतुकों ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान का समर्थन किया। विकास भैया अध्यक्ष ई रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा महासचिव कृष्णा शर्मा द्वारा संचालित जागरूकता अभियान की सराहना की। वरदान फाउंडेशन के जिला कार्यवाहक अजय कुमार तिवारी एवं जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा द्वारा सभी को जागरूकता पम्पलेट व सर्टिफिकेट प्रदान किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक संजय शर्मा, सोम नारायण त्रिपाठी, निर्भय सिंह व समस्त जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
