सासाराम - महिलाओं ने मान वंदन यात्रा निकाली। सासाराम गायत्री मंदिर से आरंभ होकर पुरानी जीटी रोड, धर्मशाला, पोस्ट आफिस चौक, रौजा रोड होते हुए शिव घाट में पहुंच कर यात्रा संपन्न हुई। बड़ी संख्या में महिलाएं यात्रा में शामिल रही।महिलाओं ने पारंपरिक अस्त शस्त्र से एक से बढ़कर एक करतब को दिखाई।शस्त्र लेकर चल रही छात्राओं ने भी करतब दिखाया। रोहतास जिला विश्व हिन्दू परिषद आदि के तत्वाधान में यह मान वंदन यात्रा निकाला गया।संस्था के आरती केसरी तथा डॉक्टर शोभा रानी ने बताया कि महान अहिलया बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर यह यात्रा निकाली गई है। उनकी विरता को नमन कर उनके बताए राह पर चलने का संकल्प लिया गया।वहीं लोगों को जागरूक के उद्देश्य यह यात्रा निकालने की बात बताई।