गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात का एपिसोड 117 बलियारी पंचायत के बूथ नंबर 20 पर व पतीला पंचायत के बूथ नंबर 34 पर और सुंडीपुर बूथ सहित मंडल दर्जनों बूथ पर किसान मजदूर के बीच मन की बात सुना और सुनाया गया। प्रधान मंत्री ने अपनी मन की बात में इलाहाबाद प्रयाग में लग रहे कुंभ मेला की सभी भारत देश वासियों को शुभकामना दी। मन कि बात में भारत के संविधान को अपने महापुरुषों द्वारा दिए गए धरोहर को सुरक्षित रखने सहित आने वाले वर्ष 2026के राष्ट्रीय महापर्व की शुभकामना दी मन की बात कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ,मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, रबिंद्र पांडेय राजू कुमार डब्लू दुबे, राम प्रसाद राम ,रामचंद्र राम ,आदि कई कार्यकर्ता शामिल थे।
