ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर कैसे भोले नाथ को मनाएं।





महराजगंज-देवों के देव भगवान भोले नाथ के भक्तों के लिये श्री महाशिवरात्रि का व्रत विशेष महत्व रखता हैं।  यह पर्व फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष यह उपवास 26 फरवरी 2025बुद्धवार के दिन का रहेगा। इस दिन का व्रत रखने से भगवान भोले नाथ शीघ्र प्रसन्न होकर, उपवासक की मनोकामना पूरी करते हैं। इस व्रत को सभी स्त्री-पुरुष, बच्चे, युवा, वृद्धों के द्वारा किया जा सकता हैं। 26 फरवरी 2025 के दिन विधिपूर्वक व्रत रखने पर तथा शिवपूजन, रुद्राभिषेक, शिवरात्रि कथा, शिव स्तोत्रों का पाठ व "ॐ नमः शिवाय" का पाठ करते हुए रात्रि जागरण करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता हैं। व्रत के दूसरे दिन यथाशक्ति वस्त्र-क्षीर सहित भोजन, दक्षिणादि प्रदान करके संतुष्ट किया जाता हैं। चार प्रहर पूजन अभिषेक विधानः प्रथम प्रहर- सायं 6:48 से रात्रि 9:58 तक, द्वितीय प्रहर- रात्रि 9:58 से रात्रि 1:08 तक, तृतीय प्रहर- रात्रि 1:08 से रात्रि 4:18 तक, चतुर्थ प्रहर- रात्रि 4:18 से प्रातः 6:58 बजे तक पहर की गणना अपने स्थानीय सूर्योदय से करना विधि सम्मत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post