ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

सतबहिनी झरना तीर्थ में मानस महायज्ञ की रजत जयंती समारोह शुरु ‌.




 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में आयोजित 25 वें मानस महायज्ञ सह रजत जयंती समारोह की शुक्रवार की सुबह विधिवत शुरुआत की गई। इस मौके पर यज्ञाचार्य पंडित श्याम बिहारी वैद्य के नेतृत्व में याज्ञिक पुरोहितों की टोली के द्वारा पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं मंत्र शक्ति से अग्नि देव को प्रकट किया गया। इसके साथ ही 33 कोटि आवाहित देव शक्तियों का आवास माना जाने वाले यज्ञ मंडप की परिक्रमा शुरू हो गई। जबकि श्रीधाम वृंदावन से पधारे विनोद गौरव शास्त्री की टोली के द्वारा संगीतमय मानस पाठ भी शुरू कर दिया गया। इस मौके पर मंत्र शक्ति से अग्नि प्राकट्य एवं संगीतमय सुमधुर मानस पाठ को देखने के लिए श्रद्धालु जमे रहे। जबकि आज प्रथम दिन होने के कारण थोड़े विलंब से ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इससे पहले ज्ञानपीठ का महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री महंत प्रेम शंकर दास जी महाराज के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। जबकि व्यास पीठ की समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के द्वारा पूजा अर्चना करने के बाद प्रवचन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इससे पूर्व वर्ष 2024 से 2025 के यज्ञायोजना के बीच की अवधि में इहलोक छोड़ कर महाप्रयाण कर चुके लोगों की स्मृति में तमाम प्रवक्ताओं संगीतकार टोली एवं श्रद्धालु श्रोताओं ने खड़े होकर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। तात्कालिक घटना के रूप में मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के पूर्व संयोजक एवं वर्तमान सदस्य तथा संचालक प्रियरंजन सिन्हा के युवा पत्रकार पुत्र आशुतोष रंजन के निधन को लेकर सैकड़ो आंखें नम हो गईं। आज के प्रवचन सत्र में चित्रकूट से पधारीं राजकुमारी देवी, श्रीधाम वृंदावन के विनोद गौरव शास्त्री एवं अयोध्या धाम से पधारे आचार्य अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य के द्वारा प्रवचन प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। संध्या बेला में आरती के साथ प्रवचन सत्र को विश्राम दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post